Amazon

Wednesday, December 9, 2020

कोरोना के 403 लोगों के टेस्ट हुए, 56 को संक्रमण की पुष्टि, 3 मरीजों की मौत

जिले में मंगलवार को कोरोना के 56 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई, जिनमें से 29 बाहरी जिलों में रहने वाले हैं। इस कारण इन्हें जिले के आंकड़े में नहीं जोड़ा गया है। इसके साथ ही जिले में 3 मरीजों की मौत भी हुई है। सेहत विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार तक कोरोना के कुल संक्रमितों की गिनती 18608 पर पहुंच गई। मंगलवार को दम तोड़ने वालों में 61, 72 और 87 साल के मरीज हैं। इनमें से दो का इलाज प्राइवेट और एक का सरकारी अस्पताल में चल रहा था। दो मरीजों को शुगर और ब्लड प्रेशर जबकि तीसरे को किडनी रोग था। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की गिनती 585 तक पहुंच गई है।

मृतकों में दो को ब्लड प्रेशर और शुगर, तीसरे को था किडनी रोग

सेहत विभाग की तरफ से मंगलवार को जारी रिपोर्ट में जिले में कुल 56 लोगों को कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। बता दें कि सोमवार को सेहत विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले के कुल 403 कोरोना संदिग्ध लोगों के ही सैंपलों की जांच होनी थी, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को आनी थी। हालांकि मंगलवार को सेहत विभाग की रिपोर्ट से यह नहीं स्पष्ट किया जा सकता है कि जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो गई है। इससे पहले भी सेहत विभाग की तरफ से कई बार एेसी रिपोर्ट जारी की हैं, जहां कोरोनावायरस के 50 के करीब मरीजों की पुष्टि हुई है। तब भी सैंपलों की संख्या 500 के करीब रही है। सरकारी छुट्‌टी वाले दिन भी सैंपल कम लिए जाते हैं। ऐसे में साफ है कि सैंपल कम होंगे तो अगले दिन संक्रमित भी कम ही मिलेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
403 people tested for corona, 56 confirmed infection, 3 patients died

https://ift.tt/2LnDN0p
December 09, 2020 at 04:29AM

No comments:

Post a Comment