सोमवार को पनबस के ड्राइवर और कंडक्टर ने डीजल चोरी के लगे कथित आरोपों के चलते बस स्टैंड के अंदर टंकी पर चढ़कर खूब हंगामा किया गया था। करीब ढाई घंटे बाद दोनों मुलाजिमों को डिपो-1 के जनरल मैनेजर नवराज बातिश ने लिखित आश्वासन देकर नीचे उतारा था। पनबस के दोनों मुलाजिम जालंधर डिपो-1a की लखपुर-अमृतसर रूट की बस पर कार्यरत हैं, जिन पर रविवार को करीब 7 लीटर डीजल चोरी करने का आरोप लगा है। दोनों मुलाजिमों पर कार्रवाई डिपो-2 के इंस्पेक्टर और एएमई की तरफ से की गई थी और रिपोर्ट डिपो-2 के जीएम को दी गई।
हालांकि इसकी रिपोर्ट अभी डिपो-1 के जीएम को नहीं मिली है। अगर रिपोर्ट मिलने पर दोनों मुलाजिमों को दोषी पाया गया तो पंजाब रोडवेज के नियम के मुताबिक दोनों मुलाजिमों पर करीब 50 गुना ज्यादा जुर्माना किया जाएगा या फिर ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है। यह डायरेक्टर की तरफ से किया जाएगा। इसी कार्रवाई के डर से सोमवार को दोनों मुलाजिमों ने बस स्टैंड के अंदर बनी खस्ताहालत 70 फीट ऊंची पानी की
टंकी पर पैट्रोल लेकर चढ़ गए थे। दोनों मुलाजिमों के समर्थन में पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने भी रोडवेज के खिलाफ हंगामा किया और झूठा केस बनाने का आरोप लगाया। गौर है कि पिछले साल 2019 में भी जालंधर डिपो में एक मुलाजिम को 20 लीटर डीजल चोरी के केस में पकड़ा गया था, जिसे ब्लैक लिस्ट कर विभाग से बाहर किया गया था और इसी साल करीब साढ़े 9 लीटर चोरी के तेल के साथ एक मुलाजिम को पकड़ा था, जिसे बिना कार्रवाई के बहाल किया गया था।
डिपो-1 के जनरल मैनेजर नवराज बातिश ने बताया कि अभी तक इंस्पेक्टर ने उन्हें रिपोर्ट सब्मिट नहीं की है। जब भी रिपोर्ट आएगी तो उसे हेड अॉफिस में सब्मिट किया जाएगा, क्योंकि सारा मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में है इस लिए चंडीगढ़ से ही फैसला होगा।
दोनों मुलाजिमों पर डीजल चोरी का आरोप लगाने वाले डिपो-2 के इंस्पेक्टर सलविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने डिपो-2 के जीएम को सब्मिट कर दी है। वे ही आगे डिपो-1 के जीएम को रिपोर्ट भेजेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2IxAiTY
December 09, 2020 at 04:54AM
No comments:
Post a Comment