Amazon

Monday, December 7, 2020

ये कोरोना स्प्रेडर बनेंगे... क्योंकि संडे बाजार में फिर उमड़ी भीड़, जगह निर्धारित न होने से शिफ्ट नहीं हो पा रही मार्केट

संडे बाजार को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने में प्रशासन असफल दिखाई दे रहा है। एक हफ्ता पहले प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी और रैणक बाजार में लगने वाली मार्केट को पुड्‌डा ग्राउंड, बर्ल्टन पार्क और एसएसपी दफ्तर की जगह पर ट्रांसफर करने की बात चली थी। कोरोना के बढ़ते केसों के कारण ही ये फैसला लिया गया था, लेकिन रविवार को दोबारा से रैणक बाजार में संडे बाजार लगा और लोगों ने सारा दिन खरीदारी की। लोगों के दिलो में भी अब कोरोना का डर नहीं है। संडे मार्केट के कारण सुबह 10 बजे से देर शाम तक बस्ती अड्डा चौक से भगवान वाल्मीकि चौक तक और निगम चौक से भगवान वाल्मीकि चौक तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा न होने के कारण लोग अपने वाहन रोड पर ही पार्क करके खरीदारी कर रहे थे।

भगवान वाल्मीकि चौक में ट्रैफिक संभालने को तैनात 4 मुलाजिम भी भीड़ व वाहनों के आगे असमर्थ दिखाई दिए। भगवान वाल्मीकि चौक में चारों तरफ से जो रास्ते आते हैं। उस पर मुलाजिम तैनात हैं, क्योंकि थ्री-व्हीलर्स को भगवान वाल्मीकि चौक तक आने पर पूर्ण तौर पर रोक लगाई हुई है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। ऑटो चालक बिना किसी झिझक के अपने ऑटो लेकर चौक मे आ रहे थे और जाम का कारण बन रहे थे। लोग भी नाके के पास बाइखक लगाकर ही खरीदारी कर रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संडे बाजार में खरीदारी करते लोग। हालांकि कइयों ने मास्क पहन रखा है। फिर भी संक्रमण के आसार 5 फीसदी तक हैं।

https://ift.tt/3oGLbCr
December 07, 2020 at 04:50AM

No comments:

Post a Comment