गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज में इंडस्ट्री सैल का उद्घाटन किया गया। सीआईसीईयू के प्रधान उपकार सिंह आहुजा कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कॉलेज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे इंडस्ट्री की समस्याओं का हल करने में मदद मिलेगी। क्षेत्र की एमएसएमई यूनिट्स की इंडस्ट्री की कई समस्याएं हैं।
जिन्हें इंडस्ट्री से जुड़े लोगों, फैकल्टी, स्टाफ और स्टूडेंट्स को शामिल कर इन परेशानियों का हल निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री सैल का मुख्य मकसद कम कीमत वाली साइंटिफिक, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, इनोवेटिव तकनीक और रोजमर्रा की समस्याओं के हल वाली तकनीक उपलब्ध करवाना है।
स्टूडेंट्स को उनके प्रोजेक्ट्स पर काम करने और एंटरप्रेन्योरशिप के लिए बढ़ावा देना है। सीआईसीयू के वाइस प्रेसिडेंट गौतम मल्होत्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस सैल से इंडस्ट्री को फायदा मिलेगा। सीआईसीयू के जनरल सेक्रेटरी पंकज शर्मा ने इंडस्ट्री सैल में इंडस्ट्री के लोग, फैकल्टी, स्टाफ और स्टूडेंट्स की टीम बनाई जाएगी। जिन्हें एक निश्चित समय में अपने लक्ष्यों को पूरा करना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/36Mv3sD
December 07, 2020 at 05:18AM
No comments:
Post a Comment