Amazon

Friday, December 25, 2020

बीबीएमबी में कर्मचारी यूनियन की मान्यता के लिए चुनाव मार्च में होंगे

ब्यास बांध के अधीन कार्यरत कर्मचारी यूनियन की मान्यता के लिए मतदान की प्रक्रिया के तहत 23 दिसंबर को ब्यास बांध में 6 कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय श्रमायुक्त चंडीगढ़ से मुलाकात की। इसके बाद आम सहमति से सभी ने मतदान के लिए 18 मार्च 2021 पर सहमति जताई है। मीटिंग में क्षेत्रीय श्रमायुक्त चंडीगढ़ की पूरी टीम के साथ भाखड़ा ब्यास इंप्लाइज यूनियन एटक के प्रधान अशोक कुमार सचिव शिव

कुमार, वर्कर यूनियन इंटक के प्रधान रविन्द्र सिंह महासचिव नरिंदर कुमार, बीबीएमबी इम्प्लॉइज एसोसिएशन के प्रधान महिंदर सिंह , क्लास 4 गवर्मेन्ट इम्प्लाइज यूनियन से कुलदीप, पंजाब स्टेट कर्मचारी जथेबन्दी के प्रधान विजय ठाकुर महासचिव हुसन लाल तथा सफाई मजदूर यूनियन से सुरिंदर कुमार मौजूद थे। अब सभी यूनियन इस चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अपना चुनाव प्रचार जोर शोर से शुरू करेंगी। चुनाव हर 2 साल बाद होते हंै।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2WJcsYJ
December 25, 2020 at 06:08AM

No comments:

Post a Comment