केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर कमेटी की और से कांग्रेस हाईकमान से दलित समाज से संबंधित विशाल गिल को जिला शहरी प्रधान बनाए जाने की मांग रखी गई।
मंदिर कमेटी ने कहा कि शहरी की 33 फीसदी आबादी एसई भाईचारे की है। इसके बावजूद सत्ताधारी अपनी-अपनी मनमर्जी करते हुए दलित समाज को नजरअंदाज करते आए हैं।
कमेटी के प्रधान योगराज मल्होत्रा और चेयरमैन विमल कुमार ने कहा कि उनके समाज ने हमेशा ही कांग्रेस का साथ दिया है, इसलिए कांग्रेस हाईकमान दलित भाईचारा से ही प्रधान बनाए।
उन्होंने कहा कि शहर में चर्चा है कि भाजपा बैकग्राउंड वाले नेता को जिला शहरी प्रधानगी सौंपने की तैयारी है, जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कमेटी ने सांसद गुरजीत सिंह औजला, कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी और समूह विधायकों से अपील की कि वह कांग्रेस हाईकमान तक दलित समाज की आवाज पहुंचाएं।
कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि विशाल गिल को प्रधान बनाए जाने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। गिल पिछले 15 सालों से पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दलितों के उत्थान के लिए बेहतर नीतियां बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
कांग्रेस हाईकमान विशाल गिल को जिला प्रधानगी या किसी बोर्ड में चेयरमैनी देकर एडजस्ट करें। इस मौके पर प्यारा लाल अंजान, बंटी पहलवान, अनिल भट्टी, गुरा पहलवान, विक्की चीदा, जत्थेदार कुलदीप सिंह हरिपुरा आदि मौजूद थे।
दिल्ली में पैनल जाने के बाद विरोध, सिलसिला गर्म
कांग्रेस प्रधानगी के लिए दिल्ली में पैनल जाने के बाद से ही विरोध और अटकलों का सिलसिला गर्म हो चुका है।
पैनल में शामिल एक नेता की भाजपा पृष्ठभूमि होने का हवाला देकर विरोध जताया जा रहा तो वहीं अब विरोध के कारण लिस्ट पर रोक लगने की बात कही जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना के कारण किसी से नहीं मिल रहीं। सोनिया गांधी के निर्देशों पर यह लिस्ट आगे केसी वेणुगोपाल के साइन के बाद जारी हो जाएगी।
ऐसे में लिस्ट रोके जाने की चर्चा को मात्र अफवाह बताया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/38ISZfV
July 09, 2020 at 04:44AM
No comments:
Post a Comment