Amazon

Thursday, July 9, 2020

एसई दफ्तर के गार्डन में निकला 5 फीट लंबा सांप

मजीठा रोड पावर कॉलोनी स्थित सब अर्बन सर्किल के एसई सतिंदर शर्मा के ऑफिस के पीछे बने गार्डन में बुधवार सुबह 5 फीट लंबा सांप निकल आया। सांप को पकड़ने के लिए एक्सपर्ट अशोक जोशी को बुलाया गया।

जोशी ने मशक्कत के बाद सांप को काबू कर लिया। एसई शर्मा ने बताया कि ऑफिस के पीछे गार्डन में कर्मचारियों ने कुछ दिन पहले एक सांप का जाेड़ा देखा था।

कभी यह जोड़ा पावरकाॅम के डिप्टी सीओ ऑफिस तो कभी उनके गार्डन की तरफ आ जाता था। वहीं, बुधवार सुबह कर्मचारियों ने एक सांप को देखा और अशोक जोशी को फोन करके बुलाया।

जोशी ने मुश्किल से ईंट के पीछे छिपे सांप को पकड़ लिया। कर्मचारियों के मुताबिक सांप काफी जहरीला है, जिसे देखकर वह सभी डरे हुए थे।

अब कर्मियों की दूसरे सांप को पकड़ने की मांग है। गौर हो कि मजीठा रोड पावर कॉलोनी में झाड़ियां होने से अक्सर यहां पर ज्यादा सांप रहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सांप को पकड़े एक्सपर्ट अशोक।

https://ift.tt/3ebdDGS
July 09, 2020 at 04:42AM

No comments:

Post a Comment