Amazon

Thursday, July 9, 2020

जीआरपी मुलाजिमों पर एजेंटों के साथ मिलीभगत के आरोप

रेलवे स्टेशन गोल बाग साइड रिजर्वेशन केंद्र में जीआरपी मुलाजिमों पर एजेंटों के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए जा रहे हैं।

अगर किसी को रिजर्वेशन न मिले तो यात्रियों को बाहर तैनात जीआरपी मुलाजिम रेलवे मुलाजिमों से बात करके रिजर्वेशन उपलब्ध करा रहे हैं।

सेवाहि धर्म जन कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामभवन गोस्वामी ने रिजर्वेशन विंडो पर टिकट न मिलने का स्टिंग ऑपरेशन किया तो खुलासा हुआ है।

इसका एक वीडियो भी है, जिसमें जीआरपी मुलाजिम किसी से बात करते हैं और बाद में कहते हैं कि टिकट मिल जाएगा, लेकिन एक टिकट का 800 से 900 रुपए लगेंगे।

गोस्वामी के साथियों ने अयोध्या जाना था तो वह गोल बाग रिजर्वेशन केंद्र में चले गए। विंडो पर पूछा कि अयोध्या जाना है और टिकट चाहिए तो उन्होंने टिकट देने से साफ इनकार कर दिया।

थाना जीआरपी प्रभारी सुखविंदर सिंह ने कहा कि पहले मामले की जांच होगी और जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी, जबकि किसी को बख्शा नहीं जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Allegations of collusion with agents on GRP charges

https://ift.tt/2W1SiJx
July 09, 2020 at 04:38AM

No comments:

Post a Comment