पट्टी पुलिस ने नाबालिगा के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 17 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता दोनों धान की बिजाई का काम करने के लिए खेताें में जाते हैं।
28 जून को रात करीब साढ़े 8 बजे वह घर पर अकेली थी और उसके माता-पिता दोनों खेतों में काम के लिए गए थे। पड़ोस का लड़का परमजीत सिंह निवासी सभरां उसके घर का दरवाजा खटखटाने लगा और जब दरवाजा खोला तो वह पीड़िता को धक्का मार अंदर ले गया।
इसी दौरान उक्त आरोपी अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़ता के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया।
माता-पिता को सारी आपबीती सुनाई और उन्होंने थाना सदर पट्टी पुलिस को सूचित किया। थाना सदर की महिला एएसआई कर्मजीत कौर ने पीड़ता के बयानों पर आरोपी पर केस दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2VTq6sj
July 07, 2020 at 05:18AM
No comments:
Post a Comment