तरनतारन जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने छापेमारी के दौरान अवैध शराब और लाहन बरामद की है, जबकि 4 नशा तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए हैं। गौर हो कि अभी किसी भी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
थाना गोइंदवाल साहिब के एएसआई सविंदर सिंह ने बताया उन्होंने पुलिस टीम के साथ गांव में छापेमारी के दौरान अंग्रेज सिंह और हीरा सिंह निवासी मुंडापिंड के घर से मौके पर 35 किलो लाहन बरामद की, जबकि दोनों आरोपी मौके पर फरार हो गए।
इसी तरह थाना झब्बाल के एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस टीम के साथ झब्बाल और गगोबूहा आदि गांवों में छापेमारी की और इस दौरान मनप्रीत निवासी गगोबूहा के घर से 180 किलो लाहन बरामद की गई, जबकि आरोपी घर में मौके पर मौजूद न होने पर भागने में कामयाब रहा है।
तीसरे मामले में थाना खेमकरन के एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस टीम के साथ मियांवाला और बाकी गांव में नशा माफिया के खिलाफ छापेमारी की और शेर सिंह निवासी मियांवाला के घर से 23250 एमएल अवैध शराब बरामद की गई।
पुलिस ने सभी नशा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी थानों के एएसआई का कहना है कि नशा माफिया का कारोबार करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि उक्त चारों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/31WwkLJ
July 09, 2020 at 04:57AM
No comments:
Post a Comment