नाराज ससुरालियों ने दामाद काे पहले घर पर पीटा और फिर अगवा करके शाम को बेहोशी की हालत में घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए।
थाना वैरोवाल पुलिस ने घायल के बड़े भाई के बयानों के आधार पर ससुर को हिरासत में लेकर साले और 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जबकि बाकी के आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
पीड़ित के भाई अमृतपाल सिंह निवासी गांव नागोके ने बताया कि उसके छोटे भाई पदर्थ सिंह की शादी सुरसिंह में रहने वाले बलदेव सिंह की बेटी के साथ हुई थी।
शादी के कुछ समय बाद दोनों पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़ा होने लगा। भाई की पत्नी करीब 6 महीनों से अपने मायके सुरसिंह में रह रही है।
लड़की ससुराल में रहने को तैयार नहीं, पंचायत ने कई बार पहले भी दोनों में कराया राजीनामा
अमृतपाल सिंह ने बताया कि गांव पंचायत नागोके ने कई बार दोनों पति-पत्नी में राजीनामा करवाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने मायके से वापस नहीं आई और ससुराल परिवार में रहने के लिए तैयार नहीं है।
वह अपने पति के साथ मायके में ही रहना चाहती थी, लेकिन भाई पदर्थ सिंह इस बात के लिए तैयार नहीं था। 6 जुलाई को पदर्थ सिंह का सुसर और साला 2 साथियों के साथ उनके घर पर नागोके आए और वहां पर किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई।
आरोपियों ने पहले पदर्थ सिंह को घर पर खूब पीटा और फिर अपनी गाड़ी में जबरदस्ती डालकर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर दोबारा मारपीट की, जिससे वह गंभीर जख्मी हो गया।
घायल भाई को उसके सुसराल वाले घर के बाहर फेंक कर वहां से फरार हो गए। परिवार वालों ने घायल पदर्थ सिंह को खडूर साहिब सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
वैरोवाल थाने के एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित पदर्थ सिंह के ससुर बलदेव सिंह को गिरफ्तार करके साले सतनाम सिंह और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/31WwkLJ
July 09, 2020 at 04:55AM
No comments:
Post a Comment