हरिके पत्तन पुलिस ने गांव किरतोवाल खुर्द के मौजूदा सरपंच को रास्ते में रोक कर जानलेवा हमला करने के आरोप में 5 लाेगाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव के मौजूदा सरपंच प्रभजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने गांव में लोगों की सुविधा के लिए कई विकास कार्य शुरू किए हैं।
मगर गांव के साबका सरपंच बलजीत सिंह और जैबीर सिंह जो शिरोमणि अकाली दल से संबंध रखते हैं। वह दाेनाें गांव में विकास कामों को रुकवाना चाहते हैं ताकि कांग्रेस पार्टी के बने सरपंच को बदनाम किया जा सके।
सरपंच प्रभजीत ने बताया कि वह 7 जुलाई काे करीब दोपहर 2 बजे पट्टी से अपने गांव किरतोवाल खुर्द वापस आ रहा था तो रास्ते में साबका सरपंच बलजीत सिंह और जैबीर सिंह ने अपने साथियों के साथ उसकी गाड़ी काे आगे अपनी जीप लगाकर रोक लिया।
उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया और पुलिस को फोन करने की कोशिश की तो आरोपियों ने हथियारों से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उसने गाड़ी के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई।
गोलियों की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और सभी आरोपी मौके से धमकियां देकर भाग गए। उन्होंने घटना की सूचना थाना हरिके पत्तन पुलिस को दी।
हरिके पत्तन थाने के एएसआई जतिंदर सिंह ने बयानों के आधार पर पुष्पिंदर सिंह, जैबीर सिंह, बलजीत सिंह, कर्मजीत सिंह और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/31Zg1Og
July 09, 2020 at 04:53AM
No comments:
Post a Comment