जंडियाला गुरु और आसपास एरिया में चोर सक्रिय हैं, लेकिन पुलिस वारदातों को अंजाम देने वाले लुटेरों-चाेरों को पकड़ नहीं पा रही है।
जंडियाला गुरु-गहरी मंडी रोड पर मंगलवार को अलसुबह करीब 4 बजे पनग्रेन कंपनी के गोदाम से चाेराें ने गेहूं की बोरियां चोरी करने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए।
यही नहीं चोर गेहंू की बोरियों से लोडिड गाड़ी को गोदाम में छोड़कर भाग गए, जबकि गाड़ी में 54 बोरियां गेहंू की लदी थीं।
पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है, जबकि अभी तक एक भी चाेर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
चौकी इंचार्ज गहरी मंडी के एएसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि वह सुबह 4 बजे पुलिस टीम के साथ गहरी मंडी से जीटी रोड की ओर गश्त कर रहे थे।
जब वह पनग्रेन के गोदाम नंबर 5 के पास पहुंचे तो वहां पर कुछ आवाज आ रही थी। जब पुलिस टीम ने देखा तो कुछ लोग पनग्रेन के गोदाम से गाड़ी नंबर (पीबी 2020-टीआर 7281) में गेहंू की बोरियां लोड कर रहे थे।
जब चाेरों ने पुलिस पार्टी को देखा तो वह गोदाम पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि गाड़ी में करीब 54 बाेरी गेहूं के लदे थे, जिनका वजन 27 क्विंटल बनता है।
पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि एक आरोपी की पहचान दिलबाग सिंह उर्फ बागा निवासी गहरी मंडी के रूप में हुई है, जबकि वह घर से फरार है।
जंडियाला थाने में दिलबाग सिंह और 6-7 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, जबकि पुलिस टीम जांच में जुटी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3iHAzAX
July 09, 2020 at 04:52AM
No comments:
Post a Comment