पुलिस ने खालड़ा थाने के अंतर्गत आते एक गांव की नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लड़की की मां रमन कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 10वीं क्लास पास है और 17 साल 10 महीने की है।
आकाशदीप सिंह निवासी दुबली और बिक्रमजीत सिंह निवासी खालड़ा दोनों नाबालिग बेटी को 17 जून को शादी का झांसा देकर रात के समय घर से भगाकर ले गए हैं।
मां ने बताया कि नाबालिग बेटी की हर जगह तलाश की, लेकिन वह कहीं पर भी नहीं मिल पाई है। पीड़िता ने डीजीपी पंजाब और तरनतारन के एसएसपी से मांग की कि उनकी नाबालिग बेटी को जल्द से जल्द ढंूढा जाए।
एएसआई साहिब सिंह ने बताया कि उक्त मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। लड़की की मां के बयानों के आधार पर आईपीसी धारा-363, 366, 34 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।
थाना खालाड़ा के एसएचओ जसवंत सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है, जबकि नाबालिगा की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/31WwkLJ
July 09, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment