बीते शनिवार रात चली आंधी में रंजीत एवेन्यू नगर निगम दफ्तर की टाइलें, सीलिंग और शीशे टूट कर गिर गए थे। निगम ने लेबर लगाकर रिपेयर का काम शुरू करवा दिया था। उखड़ी हुई सीलिंग बदल दी गई है।
अब वीरवार से टाइलें लगाने का काम शुरू होगा। इसके अलावा टूटा हुआ शीशा भी बदला जा रहा है। नगर निगम दफ्तर को टाउनहाॅल से रंजीत एवेन्यू में शिफ्ट किया था।
इस नई बिल्डिंग का उद्घाटन अकाली-भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने 14 अगस्त 2016 को किया था। बिल्डिंग पर 27 करोड़ खर्च किए थे।
तीन मंजिला बिल्डिंग को बनाने का काम 2013 में शुरू किया गया था। इससे पहले भी बिल्डिंग की टाइलें गिरने से एसडीओ सिविल एसएस मल्ली की कार का शीशा टूट गया था।
इसके अलावा एंट्री के पास पार्टिशन वाॅल भी गिर चुकी है। बरसातों में पानी टपकने से भी मुश्किल होती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2VZymqB
July 09, 2020 at 04:33AM
No comments:
Post a Comment