Amazon

Thursday, September 24, 2020

घर से नकदी, गहने व गैस सिलेंडर चोरी करने के आरोप में दंपति समेत तीन लाेगाें पर केस

धूरी में एक घर से 50 हजार की नकदी, गहने व गैस सिलेंडर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक दंपति समेत तीन लाेगाें पर मामला दर्ज किया है। धूरी निवासी मनजीत कौर ने पुलिस को शिकायत दी है कि हरविंदर सिंह, उसकी पत्नी रमन कौर व भाई कुलविंदर सिंह ने उसके घर में घुसकर 50 हजार रुपए नकदी, गहने व गैस सिलेंडर चोरी कर लिया है। पुलिस ने मनजीत कौर की शिकायत पर थाना सिटी धूरी में हरविंदर सिंह, रमन कौर व कुलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

धूरी में दुकान से 14 बैटरी चोरी

धूरी में एक दुकान से चोर 14 बैटरी चोरी कर ले गए हैं। इनकी कीमत 1 लाख रुपए बनती है। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धूरी निवासी आशीष गर्ग ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी मालेरकोटला धूरी रोड पर ऑटो इंटरप्राइजेज के नाम पर बैटरियों की दुकान है।

इसकी दुकान में से 21-22 सितंबर की मध्य रात्रि को अज्ञात व्यक्ति दुकान का शटर तोड़कर 14 बैटरी चोरी कर ले गए हैं। जिनकी कीमत करीब 1 लाख रुपए बनती है। पुलिस ने आशीष गर्ग की शिकायत पर थाना सिटी धूरी में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3i5Ip61
September 24, 2020 at 05:04AM

No comments:

Post a Comment