जमीनी विवाद के चलते गांव गंढूआ के किसान ने जहर निगलकर जान दे दी है। गांव गंढूआ निवासी जसवंत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनका सुखविंदर सिंह व खुशी सिंह निवासी बख्शीवाला के साथ जमीन सबंधी कोर्ट केस चलता था। केस अदालत की ओर से खुशी सिंह के हक में हो गया था। इस कारण खुशी सिंह व सुखविंदर सिंह उन्हें जमीन छोड़ने के लिए जान से मारने की धमकियां देते थे। इस कारण उसके पिता अमरीक सिंह उसे अकसर कहते थे कि उक्त दोनों व्यक्तियों ने उसे काफी तंग परेशान कर रखा है। इस कारण उनका जान देने को मन करता है।
इसी परेशानी के चलते उसके पिता ने 11 सितंबर को जहरीली दवा निगल ली। जिन्हें उन्होंने तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। परंतु वहां पर कुछ दिन के इलाज के बाद पिता की मौत हो गई। जसवंत सिंह ने कहा कि उसके पिता ने सुखविंदर सिंह व खुशी सिंह से तंग आकर जहर निगली है। पुलिस ने जसवंत सिंह के बयान के आधार पर खुशी सिंह व उसके बेटे सुखविंदर सिंह के खिलाफ थाना धर्मगढ़ में आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3i5Ip61
September 24, 2020 at 05:01AM
No comments:
Post a Comment