गांव रामपुरा के गुरुद्वारा साहिब में 10 साल की बच्ची द्वारा श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी हरिंदर सिंह, एसपी शरणजीत सिंह, डीएसपी भवानीगढ़ गोबिंदर सिंह, सीआईए इंचार्ज सतनाम सिंह और एसएचओ भवानीगढ़ रमनदीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची और उसके माता-पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
बेअदबी हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बीड को संगरूर के गुरुद्वारा श्री नानकियाना साहिब में ले जाया गया है। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी मनप्रीत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह वह पाठ कर अपने कमरे में चला गया था। गांव निवासी मुकंद सिंह जब गुरुद्वारा साहिब में आया तो उसने देखा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी हुई पड़ी है। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि गांव की ही 10-12 वर्ष की बच्ची ने गुरुग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की है। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी है।
इस मौके पर पूर्व एसजीपीसी सदस्य निर्मल सिंह भडो, भाई हरजिंदर सिंह मांझी, गुरदीप सिंह कालाझाड़, गुरनैब सिंह रामपुरा ने कहा कि यदि पंजाब सरकार पहले ही ऐसी घटनाओं के लिए सख्त कानून बनाती तो ऐसी घटनाएं न होती। कहा कि किसी ने साजिश के तहत छोटी बच्ची से घटना को अंजाम दिलवाकर माहौल खराब करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि घटना की गहनता के साथ जांच होनी चाहिए और आरोपियों को सख्त सजा होनी चाहिए। मौके पर पहुंचे एसपी हरिंदर सिंह और एसपी शरणजीत सिंह ने विश्वास दिलाया कि मामले की जांच कर किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Agf6xE
June 29, 2020 at 05:03AM
No comments:
Post a Comment