शिक्षा सचिव की तरफ से सरकारी स्कूलों में ज्यादा एनरोलमेंट करवाने वाले प्रदेश के 258 स्कूल प्रमुखों को प्रशंसा पत्र भेजे हैं। इस सूची में अमृतसर जिले के 30 सरकारी मिडल स्कूल भी शामिल हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी सतिंदरबीर सिंह ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले 15 प्रतिशत ज्यादा एनरोलमेंट करने वाले स्कूलों को इस सूची में शामिल किया गया है। बताते चलें कि कोरोना के चलते लॉकडाउन के दौरान भी सरकारी स्कूलों के अध्यापकों ने एडमिशन बढाने लिए भरपूर कोशिश की हैं।
डीईओ ने बताया कि जिले के जिन स्कूलों को प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए हैं उनमें मिडल स्कूल सेंट्रल वर्कशाप, वरियां, चौक बाबा साहिब, राय, भीलोवाल कच्चा, बल खुर्द, लाहौरी मल, धारड़, नंगल पन्नवां, दाैलाे नंगल, तार राजपूतां, माछीवाला, चक मुकंद, गली माछीयां, माेहलेके, अनगढ़, मेहता लड़के, धरदिअाे, जलूपुर खेड़ा, माडल टाउन, भैणी, कटरा जलियां, कलेर घुमाण, गुराला, सियालका, कंबाे, हाेशियारनगर, तलवंडी राय दादू, सचंदर और लोधी गुजर को शामिल किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3dGqaBT
June 30, 2020 at 05:08AM
No comments:
Post a Comment