Amazon

Friday, June 26, 2020

मेयर ने सीवरेज सफाई के काम की जांच कीकई इलाकों में सीवरलाइन डालने के आदेश

मानसून की पहली बरसात में ही नॉर्थ हलके के आधा दर्जन वार्डों में सीवरेज जाम की समस्या आने पर निगम प्रशासन की नींद खुली है। पूरे साल लोगों की परेशानी और पार्षदों की मांग से बेखबर मेयर जगदीश राजा हलके में सीवरेज जाम के हालात का जायजा लेने पहुंचे।

तब लोगों की परेशानी देखकर सीवर लाइन डालने के लिए तत्काल एस्टीमेट बनाने का निर्देश दिया, लेकिन अब निगम जितनी मर्जी जल्दी कर ले, नया काम पूरा होने तक अगला मानसून आ जाएगा। मेयर ने नॉर्थ हलके के इलाका पार्षदों के साथ आधा दर्जन वार्डों में जाकर हालात का जायजा लिया और सीवरेज की चल रही सफाई की जांच भी की। सीवरेज की शिकायत वाले इलाके में भी मेयर पहुंचे, जहां सीवर लाइन के छोटी होने या न होने की लोग शिकायत कर रहे हैं।

मेयर ने बताया कि सराभा नगर और संतोखपुरा में नई मशीन से चल रही सीवर लाइन की सफाई के काम की जांच की। इसके बाद पार्षद दीपक शारदा और विक्की कालिया के साथ भगत सिंह कॉलोनी जाकर सीवरेज जाम और डिस्पोजल का हाल देखा। इसके साथ ही सईपुर रोड पर शुगरकेन फील्ड के नजदीक जहां कुछ गलियों में सीवर लाइन नहीं होने के कारण लोगों की परेशानी को देखते हुए एस्टीमेट बनाकर सीवर लाइन डालने को कहा।

इसके साथ ही मेयर ने काली माता मंदिर रोड, इंडस्ट्रियल एरिया का दौरा किया। जहां सिर्फ 4 इंच की सीवर लाइन के कारण बनी परेशानी को दूर करने के लिए बड़ी सीवर लाइन का एस्टीमेट बनाकर जल्द काम शुरू कराने को कहा। इस मौके पर ओएंडएम एडहॉक कमेटी के चेयरमैन पार्षद विपन कुमार, पार्षद गुरविंदर बंटी नीलकंठ, पार्षद पति परमजीत सिंह पम्मा, ओम प्रकाश, एक्सईएन हरमेश लाल आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/31fVJ2C
June 26, 2020 at 04:40AM

No comments:

Post a Comment