Amazon

Thursday, June 25, 2020

भराेवाल में नहर में नहाते समय बहे 13 वर्षीय किशाेर का शव 24 घंटे बाद बरामद, संस्कार

गोइंदवाल साहिब के गांव भरोवाल में मंगलवार को दोपहर 1 बजे माता साहिब कौर कॉलेज के पास नहर में नहाते समय 13 वर्षीय किशाेर गुरजीत सिंह निवासी भरोवाल पानी के तेज बहाव में बह गया था। फतेहाबाद की पुलिस टीम ने बच्चे को ढंूढने के लिए गोताखोर की टीम को बुलाया था।

बुधवार को गोताखोर टीम की ओर से पुलिस के सहयोग से 24 घंटे के अंदर गांव भरोवाल से करीब 4 किलोमीटर दूर गांव तुड़ के पास नहर के पुल के नीचे से मृतक किशोर गुरजीत के शव को बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार गुरजीत सिंह निवासी भरोवाल अपने साथियों के साथ नहर पर नहाने के लिए आया था। जब देर शाम तक बच्चा घर नहीं लौटा तो परिवार ने बच्चे की ढूंढा, पर कुछ पता नहीं चल पाया था।

तदोपरांत परिवार ने फतेहाबाद पुलिस चौकी को उक्त घटना के बारे में सूचित किया। फतेहाबाद पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि नहरी विभाग को पानी बंद करने के लिए कहा गया।

बाद में नहर का पानी कम होने के बाद गुरजीत सिंह के शव को गोताखोरों ने बरामद कर लिया। मृतक गुरजीर के पारिवारिक मेंबरों ने कोई भी पुलिस कार्रवाई करवाने से मना कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटना स्थल गांव तुड़ से शव को लेकर जाती पुलिस टीम।

https://ift.tt/2Yvr5R9
June 25, 2020 at 05:07AM

No comments:

Post a Comment