थाना वेरका की पुलिस ने युवक पर गोलियां चलाने के आरोप में हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी सिकंदर सिंह निवासी पत्ती सोहन दी वेरका को गिरफ्तार कर लिया है।
उसे अदालत में पेश कर अगली कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में बलविंदर सिंह उर्फ बोबी ने बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ लक्ष्मी स्वीट्स वाली गली में आइसक्रीम लेने के लिए गया था। जब वह वापस जा रहा था तो उक्त आरोपी अपने घर के दूसरे पॉशन में खड़ा था कि उसने उसे कहा कि वह यहां पर क्या कर रहा है।
उसने जवाब दिया कि वह बच्चों के लिए आइसक्रीम लेने के लिए आया है। इतने में ही उसने गालियां निकालनी शुरु कर दी। थोड़ी देर में वह अपनी दोनाली ले आया और उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
उसने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन एक गोली उसे भी लगी। वह गंभीर घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2BCkD1T
June 25, 2020 at 05:08AM
No comments:
Post a Comment