थाना 8 की सब चौकी फोकल पॉइंट की पुलिस ने एटीएम बदलकर लोगों को ठगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। व्यक्तियों की पहचान लम्मा पिंड के रहने वाले अजय कुमार उर्फ दाना और उपकार नगर के रहने वाले सोमदेव सिंह के रूप में हुई है। चौकी फोकल पॉइंट के इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि दोनों को सोढल चौक से एटीएम के पास ही गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों से 16 एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को रात एक महिला पैसे निकलवाने के लिए सोढल चौक पर आई थी। जहां पर आरोपियों ने उसके साथ एटीएम बदलकर ठगी करने की कोशिश की थी।
जब महिला ने शोर मचाया, तो आरोपियों को तुरंत चौक में खड़ी पुलिस ने पकड़ लिया और चेकिंग करने पर दोनों आरोपियों से आठ-आठ एटीएम कार्ड बरामद किए। आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि आरोपियों का एक गिरोह है, जिसके अभी कई मेंबर फरार चल रहे हैं। पुलिस ने दो पर नामजद करते हुए बाकी गिरोह के अज्ञात सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/31fVJ2C
June 26, 2020 at 04:47AM
No comments:
Post a Comment