अंगहीन व ब्लाइंड यूनियन पंजाब बैठक रेस्ट हाउस में हुई। इसमें यूनियन सदस्याें ने देश के लिए कुर्बान हुए शहीदाें काे याद करते हुए दाे मिनट का माैन रखा और चीन के खिलाफ भारत माता की जय के जयघाेष लगाए। प्रधान लखबीर सिंह सेनी ने कहा कि लाॅकडाउन के दाैरान दिव्यांगों के राशन कार्ड काटे गए, इस कारण गरीबाें काे राशन लेने में परेशानी हाे रही है।
उन्हाेंने पंजाब एग्राे के चेयरमैन जाेगिंदर सिंह मान काे ज्ञापन दिया। जिसमें मांग की कि इस महामारी के समय में पंजाब के किसी भी अंगहीन व्यक्ति का नीला कार्ड न काटा जाए।जबकि जाे नाम काटे गए हैं, उन्हें बहाल किया जाए।
यूनियन सदस्याें ने बताया कि जल्द ही अंगहीन भलाई एक्ट 2016 के लगातार हाे रहे उल्लंघन के खिलाफ हाईकाेर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा, जिससे एससीएसटी एक्ट के तरह अंगहीनाें काे भी अपने अधिकारों से वंचित न रखा जाए। सैनी ने बताया कि हेमंत सेठी लंबे समय से गले के कैंसर से पीड़ित है। यूनियन सदस्याें की ओर से एनआरआइ मनप्रीत सिंह और मास्टर विकास दीप की ओर से उनकी आर्थिक मदद की गई जबकि एक दिव्यांग महिला काे बच्ची के जन्म देने पर 5100 रुपए दिए गए। ज्ञापन देने वालाें में लखबीर सिंह, मन दीप काैर, राजन सूद व अन्य माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2CLzHL7
June 27, 2020 at 04:46AM
No comments:
Post a Comment