शहर में बीते दो दिनों से मौसम खुशगवार बना हुुआ है। शनिवार को मौसम ने मिजाज बदला और रविवार को कुछ देर के लिए राहतभरी बूंदाबांदी हुई। रविवार देर रात आसमान में काली घटाएं के बीच बिजली भी गरजी। मौसम का बदला यह मिजाज सोमवार को भी जारी रहा।
जिसके चलते रविवार की तुलना में सोमवार को तापमान 2 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। अक्सर पसीने छुड़ाने वाला जून माह इस बार औसतन अभी तक कूल ही रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अब तापमान में बढ़ोतरी होगी।
जुलाई के पहले तीन पारा चढ़ेगा और यह 41 िडग्री तक जा सकता है। हालांकि इस दौरान बादल भी छाए रहेंगे। सोमवार को न्यूनतम 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा। वहीं रविवार को न्यूनतम 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3dGqaBT
June 30, 2020 at 04:36AM
No comments:
Post a Comment