कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कोरोना वायरस के तीन मरीजों की मौत हो गई, जबकि पुलिस के 8 और सिविल अस्पताल के एक मुलाजिम सहित 27 नए केस मिले हैं। इनमें 12 केस कम्युनिटी स्प्रैड के हैं, जबकि 15 केस कोरोना पॉजीटिव मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
इन मरीजों में आठ पंजाब पुलिस के मुलाजिम हैं, जो शहर के अलग-अलग थानों से संबंधित हैं। जिले में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 871 हो गया है, जबकि 36 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब 264 एक्टिव केस है। कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि में पंजाब पुलिस के मुलाजिम भी शामिल है।
जानकारी अनुसार शीला (58) निवासी हरिपुरा शुगर की बीमारी से पीड़ित थी। उसे सांस लेने में भी काफी दिक्कत हो रही थी। किशन चंद (88) निवासी पुलिस लाईन हार्ट तथा सीओपीडी की बीमारी से पीड़ित थे।
इसी तरह विक्की (34) निवासी चमरंग रोड की भी कोरोना से मौत हो गई है। तीनों मरीज गुरु नानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल थे। जिले में मरने वालों में विक्की सबसे कम उम्र का मरीज था।
थाना बी डिवीजन के 2 , रामबाग का 1 और दबुर्जी के 5 मुलाजिम पॉजीटिव
वीरवार को जिले में 27 कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें थाना बी डिवीजन से दो, थाना रामबाग से एक, थाना दबुर्जी से पांच, सिविल अस्पताल का एक मुलाजिम, चौगांवा से एक, लाॅरेंस रोड से एक, रामपुरा से एक, कटड़ा खजाना से पांच, जामुन वाली रोड से एक, शरीफपुरा से एक, शहीद बाबा संत नगर से एक, रईया से एक, भूषणपुरा से एक, जवाहर नगर, बटाला रोड से एक, बस्ती बारह वेरका से एक, संत सराय से एक और रणजीत एवेन्यू ई ब्लॉक से एक कोरोना का मरीज मिला है।
सेहत विभाग के अनुसार जिले में 571 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि 264 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन है। जिले में करीब 871 मरीजों का आंकड़ा है और 36 की मौत हो चुकी है।
जिले में विभिन्न थानों से कोरोना मरीजों के सामने आने के बाद थाना बी डिवीजन, थाना रामबाग और थाना दबुर्जी के पुलिस मुलाजिम सामने आने के बाद अन्य स्टाफ सदस्यों के टैस्ट सैंपल भी लिए गए है।
कंटेनमेंट जोन में मंत्री, डीसी और सीपी का दौरा, बोले- जो कुछ भी किया, वह लोगों को बचाने के लिए इसलिए एकांतवास में रहे
कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी ने डीसी शिवदुलार ढिल्लों, पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल के साथ कई कंटेनमेंट जोनों का दौरा किया। इस दौरान लोगों को भरोसा दिलाया कि जो कुछ भी किया गया है, वह उनके और उनके परिवार के लिए किया गया है। सेहत विभाग की हिदायतों का पालन करते हुए अपने आप को एकांतवास में रखें, ताकि वायरस न फैल सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2A8AIfk
June 26, 2020 at 04:56AM
No comments:
Post a Comment