Amazon

Monday, June 29, 2020

कोवा ऐप डाउनलोड कराने में छठे और होम क्वारंटाइन मामले में 15वें स्थान पर अमृतसर

पंजाब सरकार की ओर से कोरोना महामारी से बचाव को लेकर कोवा ऐप डाउनलोड कराने के निर्देश सभी जिलों के प्रशासन को दिए गए हैं।

जिसमें अमृतसर 13 मई से 26 जून तक यानि कि 43 दिनों में बाहर से आने वाले लोगों को कोवा ऐप 28.48% लोगों को डाउनलोड कराकर 6वें और 70.1% को होम क्वारंटाइन कराकर 15वें स्थान पर है।

बाहर से आने वाले लोगों की संख्या 3581 है और 2512 को घर में एकांतवास किया गया जबकि 1020 लोगों के माेबाइल में कोवा ऐप डाउनलोड कराया गया।

वहीं, बाहर से आने वाले 1605 लोगों को कोवा ऐप डाउनलोड कराने में पठानकोट 65.11% के साथ पहले और होम क्वारंटाइन कराने के मामले में पांचवें नंबर पर है। यहां बाहर से 2465 लोग आए और 2395 (97.2%) लोगों को घर में एकांतवास कराया गया।

संगरूर जिले में 1883 लोग आए और 100% लोगों को होम क्वारंटाइन कराकर पहले स्थान पर रहा। जबकि 511 लोगों (27.14%) को कोवा ऐप डाउनलोड कराकर 7वें नंबर पर है।

रूपनगर जिला (53.15%) को ऐप डाउनलोड कराकर दूसरे व एसबीएस नगर (35.45%) के साथ तीसरे नंबर पर है।

जबकि तरनतारन (34.35%) लोगों को ऐप डाउनलोड कराकर 4वें और फतेहगढ़ साहिब (28.57%) के साथ 5वें नंबर पर है। वहीं अमृतसर 28.48% लोगों को डाउनलोड कराकर 6वें पायदान पर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को कोवा ऐप डाउनलोड कराने वाली एसडीएम दफ्तर व अन्य विभागों की टीम।

https://ift.tt/38gbxUD
June 29, 2020 at 04:56AM

No comments:

Post a Comment