Amazon

Saturday, June 27, 2020

निजीकरण के खिलाफ पावरकॉम कर्मियों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका, नारेबाजी

टैक्निकल सर्विस यूनियन की ओर से पंजाब सरकार की कर्मचारी विराेधी नीतियाें के चलते हदियाबाद स्थित कार्यालय के बाहर पंजाब सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। इस दाैरान पंजाब सरकार और वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई। सर्कल प्रधाान बलदेव राज ने बताया कि पंजाब सरकार बठिंडा के थर्मल प्लांट काे काैड़ियाें के दाम पर बेचने की तैयारी कर रही है।

विभाग के निजीकरण की ओर बढ़ रही है जबकि कर्मचारियाें की लंबित मांगाें काे नजरअंदाज किया जा रहा है। यूनियन के अाह्वान पर हदियाबाद स्थित कार्यालय के बाहर पंजाब सरकार का पुतला जलाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस अवसर पर सुरजीत सिंह, सलिंदर यादव, विक्रम सिंह, दलजीत सिंह व अन्य शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2ZeMltG
June 27, 2020 at 04:44AM

No comments:

Post a Comment