जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों से पकड़ा गया नशे का सामान अदालत के आदेशों पर अमृतसर में जाकर पुुलिस अधिकारियों ने नष्ट करवा दिया।एसपीडी हरिन्दरपाल सिंह परमार ने बताया कि जिला कोर्ट के आदेश पर जिले के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा पकड़े नशा तस्करों व नशे के सामान को अदालत के आदेश पर डिस्पोज ऑफ करनेके आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने सिटी साउथ थाने में दर्ज दस नशा तस्करी के केसों में 1435 नशीले कैप्सूल, 310 ग्राम नशीला पाउडर व 11 ग्राम हेरोइन, थाना बाघापुराना पुलिस ने 17 केसों में नौ क्विंटल साढ़े 31 किलो चूरापोस्त, 2990 नशीले कैप्सूल, 240 ग्राम पाउडर व पांच ग्राम हेरोइन, थाना समालसर पुलिस ने सात केसों में 33 किलो चूरापोस्त व 2990 नशीली गोलियां, थाना निहाल सिंह वाला में 20 केसों में 36 हजार 210 नशीली गोलियां व 810 ग्राम पाउडर बरामद हुआ था।
वहीं थाना बधनी कलां में 29 केसों में पांच क्विंटल 36 किलो तीन सौ ग्राम चूरापोस्त, 6020 नशीली गोलियां व एक किलो 90 ग्राम नशीला पाउडर व एक किलो 190 ग्राम हेरोइन के अलावा थाना धर्मकोट पुलिस ने पांच केसों में 1690 नशीली गोलियां व 245 ग्राम हेरोइन तथा थाना मैहना पुलिस ने आठ केसों में 72 क्विंटल 89 किलो चूरापोस्त व पांच सौ नशीली गोलियां बरामद की थी, इन सबको नष्ट कर दिया गया है।
आरोपियों को अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने या बरी किए जाने के बाद नशा तस्करों से पकड़े नशे को नष्ट करने के लिए अदालत से मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को मोगा पुलिस एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल की अगुवाई में एसपी-डी हरिन्द्रपाल सिंह परमार पुलिस टीम के साथ अमृतसर स्थित खन्ना पेपर मिल में जाकर नशे को डिस्पोज ऑफ करवा दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/387KMBD
June 28, 2020 at 04:55AM
No comments:
Post a Comment