पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ौतरी के विरोध में नेशनल प्रोग्राम के तहत जालंधर शहरी और देहाती कांग्रेस ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। डीसी दफ्तर के सामने पुडा कांप्लेक्स में होने वाले धरने का समय सुबह के 10 से 12 बजे तक रखा गया था, लेकिन बरसात के कारण धरना करीब 20 मिनट पहले खत्म कर दिया गया। बावजूद इसके महिला कांग्रेस की प्रधान डॉ. जसलीन सेठी साथी वर्करों के साथ धरने पर बैठी रही। कुछ मिनटों के लिए सांसद चौधरी संतोख सिंह भी उनके साथ बैठे, लेकिन समूह लीडरशिप 12 बजे से पहले ही डीसी घनश्याम थोरी को मांग-पत्र देने चली गई।
तय समय पूरा होने के बाद डॉ. सेठी ने अपना धरना खत्म किया और फिर अलग-अलग से डीसी को मांग-पत्र दिया। डॉ. सेठी ने कहा कि जिला कांग्रेस के साथ महिला कांग्रेस को भी प्रोग्राम को लेकर अलग से चिट्ठी आई थी। इसलिए पूरे तय समय तक धरना दिया और डीसी को मांग-पत्र भी महिला कांग्रेस द्वारा अलग से दिया गया।
इससे पहले सांसद चौधरी ने कहा कि लोग कोरोना महामारी से मर रहे हैं और केंद्र की सरकार लोगों को लूटने में लगी है। हालात पेट्रो पदार्थों की कीमतें कम करने वाली है, लेकिन सरकार रोजाना कीमत बढ़ाकर आम लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। धरने में मेयर जगदीश राजा, एमएलए राजिंदर बेरी, परगट सिंह, बावा हैनरी, शहरी कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान बलदेव सिंह देव, देहाती के प्रधान सुखविंदर सिंह लाली सहित पार्षद और समूह वर्कर मौजूद थे।
सांसद-एमएलए ने दिखाया संयम, सिर्फ 3 लोगों ने डीसी को सौंपा मांग-पत्र...कांग्रेसी धरने में सोशल डिस्टेंस के साथ ही डीसी को मांग-पत्र देने के समय भी नियमों को तोड़ने से बचे। सांसद से लेकर एमएलए ने भी संयम दिखाया और सिर्फ 3 लोगों ने डीसी को मांग-पत्र सौंपा। इसमें कार्यकारी जिला प्रधान बलदेव सिंह देव, सुखविंदर सिंह लाली और एक महिला वर्कर शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3dGy4v3
June 30, 2020 at 05:05AM
No comments:
Post a Comment