Amazon

Saturday, June 27, 2020

मिशन फतेह को समर्पित नशाखोरी और तस्करी के खिलाफ मनाया राष्ट्रीय दिवस

डायरेक्टर युवक सेवाएं पंजाब इंजीनियर डीपीएस खरबंदा और डीसी दीप्ति उप्पल के निर्देश पर युवक सेवाएं विभाग की ओर से मिशन फतेह को समर्पित जिला स्तरीय नशाखोरी के खिलाफ राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं प्रीत कोहली के नेतृत्व में सरकारी आईटीआई में प्रिंसिपल शक्ति सिंह की अगुवाई में मनाए गए।

इस दिवस मौके वेबिनार के मुख्य प्रवक्ता एनएसएस अफसर प्रिंसिपल गुरदावल सिंह और सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं प्रीत कोहली शामिल हुए। वेबिनार काे चलाने की जिम्मेदारी बंसी लाल, बलवीर सिंह, जगजीत सिंह, जरनैल सिंह, दलजीत सिंह, तेजिंद्रपाल सिंह ने निभाई। वेबिनार में एप की समर्था मुताबिक 100 लोगों ने भाग लिया।

प्रिंसिपल गुरदावल सिंह ने कहा कि मिशन फतेह के तहत हमें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए और नशे से बचाव के साथ-साथ हमें कोरोना महामारी के प्रति भी जागरूक रहना पड़ेगा हमें सरकार और सेहत विभाग की ओर से दी गई हिदायत का पालन करना चाहिए।

दूसरे सेशन में संबोधित करते हुए प्रीत कोहली ने कहा कि हमें नशे का विनोद करना चाहिए नाकि नशा पीड़ित का। हमें नशा पीड़ितों की नशा छोड़ने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने सभी को कोवा एप डाउनलोड करने और मिशन फतेह मुहिम में भाग लेने के लिए भी जागरूक किया। इसके अलावा विभाग से जुड़ी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों और रैड रीबन इकाईयों की ओर से अपने-अपने वालंटियर्स से ऑनलाईन नशा विरोधी पोस्टर भी बनवाए गए और नशों के खिलाफ शपथ दिलाई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
National Day Celebrated Against Addiction and Trafficking Dedicated to Mission Fateh

https://ift.tt/3eCU775
June 27, 2020 at 04:42AM

No comments:

Post a Comment