इंसान हो या जानवर हमें सबकी मदद करनी चाहिए। मदद करने से कोई हिंसक नहीं होता और न ही कोई जानवर मदद करने वाले पर हमला करता है। ये कहना है एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन के सदस्यों का। फाउंडेशन के सदस्य रोजाना भूखे जानवरों को खाना खिलाते हैं और घायल जानवरों का इलाज भी करते हैं, लेकिन कुछ लोग उनके इस काम को लेकर भी विरोध कर रहे हैं।
फाउंडेशन के सदस्य युवी सिंह ने बताया कि जब से संस्था की शुरुआत हुई है, तब से आज तक 5 हजार घायल जानवरों की मदद कर चुकी है। उनके इलाज के लिए पैसे भी फाउंडेशन के सदस्य एक-दूसरे की मदद से ही इकट्ठा करते हैं। टीम के सदस्यों ने टाइम टेबल सेट किया हुआ है। सुबह, दोपहर और शाम का किस समय किस एरिया में जाकर भूखे जानवरों को खाना खिलाना है। पहले से ही प्लानिंग होती है कि डॉग, गाय और अन्य जानवरों को आज क्या फीड देनी है। लेकिन जब टीम के सदस्य अलग-अलग इलाकों में जाते हैं तो कुछ लोग उनका विरोध करते हुए कहते हैं कि आप कुत्तों को खाना खिलाकर हिंसक बना रहे हैं।
युवी सिंह ने कहा कि एक तो खुद मदद नहीं करनी और ऊपर से टीम के सदस्यों के साथ ऐसा व्यवहार करना काफी निंदनीय है। उनकी टीम में डॉ. रजत कथूरिया, हरप्रीत बख्शी, गुरतेज जौहल, सहजप्रीत स्याल, किरन जसलोटिया, राधिका, डॉ. अमरजीत सिंह, किम्मी लुभाना, रेखा जिंदल, दर्पण और रजित जसरोटिया शामिल हैं।
पंक्षियों के लिए घोंसले तैयार कर रोज डाल रहे दाना-पानी
जसप्रीत कौर ने बताया कि शहर की तकरीबन जितनी भी पार्क हैं, वहां पर पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करना टीम का मुख्य उद्देश्य है। पक्षियों के घोंसले तक तैयार करवाए हुए हैं। हर रोज टीम मेंबर इन पक्षियों को दाना डालते हैं। लोगों को भी जागरूक करते हैं कि वे इलाके में इस तरह का काम करते रहे हैं। जसप्रीत ने काफी लोग साथ जुड़े हुए हैं। गली-मोहल्लों व हाईवे पर घायल जानवरों की मदद करने के लिए एक अलग से टीम बनाई हुई है। वहीं कुछ लोग इस बात को लेकर विरोध करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2BOcyXR
June 30, 2020 at 05:12AM
No comments:
Post a Comment