Amazon

Saturday, June 27, 2020

मुक्ति नारायण धाम मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही होंगे आयोजन

श्रीमुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर तिरुपति बालाजी मंदिर ग्रीन फील्ड में कोरोना वायरस को लेकर आगे होने वाले धार्मिक समारोह की रणनीति को लेकर मंदिर ट्रस्ट की ओर से बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रसिद्ध योग गुरु नागरमल और यूडी शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। मंदिर ट्रस्टी चरणजीत अग्निहोत्री और चरणजीत भास्कर की अध्यक्षता में हुई बैठक में भास्कर ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में सामाजिक दूरियां बनाकर ही समारोह करवाए जाएंगे। परंतु इन समारोह में कोई भी भक्तजन नहीं आएगा। इस मौके पर योग गुरु ने सभी तथ्यों को योगा के कई गुण बताएं।

उन ने कहा कि योग अस्थमा, मधुमेह, रक्तचाप, गठिय, पाचन विकार सहित कई तरह के रोगों का नाश करता है। मंदिर के प्रमुख अर्चक पंडित जयकिशन ने योग गुरु नागरमल को स्मृति चिन्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पंडित दलीप, पंडित विजय शास्त्री,पंडित अभिषेक, रवि शर्मा, यूडी शर्मा, राघव भास्कर, सुनीता भास्कर, प्यारा लाल, बलराम, हरभजन सिंह, देवेंद्र, सुरिंदर शर्मा और गुरमीत आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mukti Narayan Dham temple will be organized along with social distancing

https://ift.tt/31n8s3Q
June 27, 2020 at 05:01AM

No comments:

Post a Comment