Amazon

Thursday, June 25, 2020

दुर्ग्याणा आबादी से मोटरसाइकिल चोरी, केस दर्ज

थाना डी डिवीजन के अधीन आते इलाका दुर्ग्याणा आबादी से चोर मोटर साइकिल चोरी कर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में साहिल अरोड़ा ने बताया कि उसने अपना मोटर साइकिल (पीबी-02-बीआर-8041) सेवा समिति के बाहर लगाया था।

जब वह वापिस आया तो उसने देखा कि उसका मोटर साइकिल वहां पर नहीं था। आस-पास उसके बारे पूछताछ भी की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2BCkD1T
June 25, 2020 at 04:56AM

No comments:

Post a Comment