देशभर के पासपोर्ट दफ्तरों में कोरोना महामारी के कारण पहली बार वीडियो कांफ्रंेसिंग के जरिए पासपोर्ट दिवस मनाया गया। रीजनल पासपोर्ट कार्यालय रणजीत एवेन्यू में भी वीडियो कांफ्रंेसिंग के जरिए विदेश मंत्री एस जय शंकर और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन अधकारियों और कर्मचारियों संग रू-ब-रू हुए।
इस दौरान पासपोर्ट ऑफिसर मुनीश कपूर ने बताया कि 24 जून, 1967 को देशभर में बने पासपोर्ट अधिनियम के तहत हर साल पासपाेर्ट दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है।
भारत सरकार के प्रयासों और नई तकनीक के कारण पासपोर्ट सेवा के काम में क्रांतिकारी बदलाव आया है। वर्तमान में देश भर में 36 पासपोर्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में 93 पासपोर्ट सेवा केंद्र और 424 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र कार्यरत थे।
इसकी बदौलत अब लोगों को पासपोर्ट पाने के लिए अपने घरों से दूर नहीं जाना पड़ता है और उन्हें पासपोर्ट जल्दी मिल जाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में देश और विदेश में 1.22 करोड़ पासपोर्ट जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि एम-पासपोर्ट सेवा एप के माध्यम से पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले लोगों को एक बड़ी सुविधा मिल रही है। इसके अलावा पुलिस सत्यापन के लिए मोबाइल पासपोर्ट एप की मदद से पासपोर्ट सत्यापन का समय घटाकर 16 दिन कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री ने यह भी बताया था कि पासपोर्ट की समयावधि समाप्ति से पहले एसएमएस भेजा जाएगा। भारत सरकार अपने नागरिकों को गुणवत्ता और विश्वसनीय पासपोर्ट सेवा प्रदान करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
वीडियो कांफ्रंेसिंग के दौरान विदेश मंत्री एस जय शंकर, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, मुख्य पासपोर्ट अधिकारी अरुण कुमार चटर्जी, सचिव संजय भट्टाचार्य और अन्य वरिष्ठ अफसर शामिल रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2B06R9o
June 25, 2020 at 04:58AM
No comments:
Post a Comment