संगरूर में शनिवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। पहली बार एक दिन में तीन मरीजों की मौत हुई है। इनमें दो मरीज लुधियाना सीएमसी में दाखिल थे जबकि एक लुधियाना ही निजी अस्पताल में दाखिल था। इनमें मालेरकोटला का 63 वर्षीय मोहम्मद अकबर, 48 वर्षीय दिलशाद अली और 55 वर्षीय महिला हमिदा शामिल है। मोहम्मद अकबर और दिलशाद अली सीएमसी में दाखिल थे। तीनों कोरोना पॉजिटिव के साथ- साथ विभिन्न गंभीर बीमारियों से पीडि़त थे। ऐसे में जिले में अब 12 कोरोना मरीज दम तोड़ चुके हैं। 10 मृतक मालेरकोटला, 1 शेरपुर और 1 मृतक अमरगढ़ ब्लॉक का निवासी था। शनिवार को सेहत विभाग के पास करीब 45 मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट पहुंची थी परंतु देर शाम प्रशासन ने पॉजिटिव रिपोर्ट में टेक्निकल मिस्टेक बताकर उसे रोक लिया गया है। डीसी रामवीर का कहना है कि सूची को माहिरों से चेक करवाने के बाद रविवार को जारी किया जाएगा। उधर, कुछ दिन पहले सब्जी व्यापारी के पॉजिटिव आने के बाद अब संगरूर सब्जी मंडी को मंगलवार तक बंद करने का फैसला लिया गया है।
संक्रमित मिली मां और बेटी दिल्ली से लहरागागा आई थीं
लहरागागा के वार्ड नंबर 14 में मां-बेटी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वार्ड को सील कर दिया गया है। सिटी पुलिस इंचार्ज पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि वार्ड निवासी एक महिला और उसकी चार वर्षीय बेटी कई दिन पहले दिल्ली से वापस आई थी। जिनका शुक्रवार को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद दोनों को कोविड केयर सेंटर घाबदां में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 14 की तीन गलियों को सील कर दिया गया है। वार्ड में पुलिस की गश्त जारी रहेगी। उन्होंने दुकानदारों और शहर निवासियों को अपील की कि वह घर से बाहर निकलने पर मास्कर पहनकर निकले।
मालेरकोटला के रहने वाले थे तीनों मरीज पहले से शुगर, बीपी, हार्ट व डायबिटिज थी
1 मालेरकोटला के 63 वर्षीय मोहम्मद अकबर को 22 जून को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। भर्ती होते समय मोहम्मद अकबर को तेज बुखार और कोरोना लक्षण थे। इसके अलावा उसे डायबिटिज समेत अन्य बीमारियां थी। जिसकी 26 जून की रात को मौत हो गई है।
2 मालेरकोटला के 48 वर्षीय दिलशाद अली को 22 जून को डीएमसी लुधियाना में भर्ती करवाया गया था। दिलशाद अली को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने की दिक्कत हो रही थी। दिलशाद अली को वेंटिलेटर पर रखा गया था। जिसकी 26-27 जून की मध्या रात्रि डेढ़ बजे मौत हो गई। दिलशाद अली में कोरोना के साथ साथ अन्य बीमारियों से भी पीडित था।
3 मालेरकोटला की 55 वर्षीय महिला हमिदा की मौत हो गई है। महिला लुधियाना के निजी अस्पताल में 24 जून से उपचाराधीन थी। हालत गंभीर होने पर महिला को 25 जून को वेंटिलेटर पर रखा गया था। वह शुगर, बीपी और हार्ट की बीमारी से पीड़ि़त थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3eKgJ5C
June 28, 2020 at 05:09AM
No comments:
Post a Comment