सरहाली थाना पुलिस ने शादी करके विदेश भाग गए युवक और परिवार के बाकी लाेगाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार 11 महीने पहले गांव खारा की लड़की से शादी करवाकर 3 महीने उसके साथ रहकर दूल्हा काम की तलाश में विदेश चला गया।
वह विदेश जाते ही पत्नी को भूल गया और उसने 11 महीनों से न पत्नी को फोन किया अाैर न कोई खर्च भेजा। बाद में सुसरालियाें ने विवाहिता को अपने मायके भेज दिया। विवाहिता ने पति और सुसराल वालों से तंग आकर सरहाली पुलिस को शिकायत की।
हरप्रीत कौर निवासी गांव खारा ने बताया कि उसकी शादी इंद्रपाल सिंह निवासी गांव संघा के साथ 19 फरवरी, 2019 को हुई थी।शादी के 3 महीने बाद पति दुबई के लिए काम की तलाश में चला गया। हरप्रीत कौर ने बताया कि ससुराल परिवार ने दहेज की मांग को लेकर घर से निकाल दिया।
सरहाली पुलिस ने जांच के बाद विदेश भागे युवक के खिलाफ और परिवार के बाकी लोगों पर केस दर्ज कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2BCkD1T
June 25, 2020 at 04:55AM
No comments:
Post a Comment