सरकार द्वारा निगम कमिश्नर के पर पर तैनात किए करनेश शर्मा को स्मार्ट सिटी के सीईओ के साथ ही इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का एडिशनल चार्ज देने के आदेश को लेकर मची उथल-पुथल अब शांत हुई है। कारण सरकार द्वारा 15 जून को जारी तबादले की सूची में करनेश शर्मा को ट्रस्ट चेयरमैन का भी एडिशनल चार्ज देने का आदेश था।
जबकि करीब 9 माह पहले सरकार ने जालंधर शहरी कांग्रेस के पूर्व प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया को ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया था। ऐसे में सरकार के नए आदेश से आहलुवालिया परेशान हो उठे और जालंधर का सियासी पारा भी चढ़ने लगा। ऊपर से अंदेशा था कि सरकार के आदेश के तहत करनेश शर्मा ट्रस्ट का चार्ज संभालने न जाएं।
चंडीगढ़ के अफसर तो इसे पर्सनल डिपार्टमेंट की भूल बता रहे थे, उनका तर्क था कि दीपर्व लाकड़ा को दिए चार्ज को अपडेट नहीं करने के कारण ऐसा हुआ है। ऐसे में पंजाब सरकार के चीफ सेक्रेटरी करण अवतार सिंह के स्तर पर नई चिट्ठी जारी कर कहा गया है कि करनेश शर्मा के तबादला आदेश में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का एडिशनल चार्ज वापस लिया जाता है, अब वो निगम के कमिश्नर और स्मार्ट सिटी के सीईओ रहेंगे। चिट्ठी जारी होने के बाद चेयरमैन की कुर्सी पर बैठे दलजीत सिंह आहलूवालिया को राहत मिली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/31fVJ2C
June 26, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment