कोविड केयर सेंटर से सेहत विभाग के नकारा प्रबंधों की वीडियो वायरल करने वाले धूरी के कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर के विरूद्ध सेहत विभाग की ओर से डिजास्टर मैनेजमैंट एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। आरोप है कि डॉक्टर गलत प्रचार कर रहा है। इधर, प्रशासन के रवैये के विरूद्ध विभिन्न संगठनों में रोष पाया जा रहा है। कोविड केयर सेंटर घाबदां में ड्यूटी पर तैनात मेडिकल अफसर डॉ. अरुण जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कोरोना संक्रमित होने के कारण डॉ. नरेश जिंदल निवासी धूरी को सेंटर में एंकातवास किया गया है। वह एकांतवास होकर नहीं रहना चाहता और गलत प्रचार कर रहा है। वह स्टाफ को भी तंग परेशान कर रहा है। ऐसे में पुलिस ने शिकायत पर थाना सदर संगरूर में डॉ. नरेश जिंदल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मरीजों की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया : स्वर्णजीत सिंह
डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन के नेता स्वर्णजीत सिंह का कहना है कि जिला प्रशासन ने मरीजों की शिकायतों को निपटारा करने की बजाए डॉक्टर पर मामला दर्ज कर मरीजों की आवाज को बंद करने का प्रयास किया गया है। प्रशासन के रवैये के विरूद्ध समूह जनतक संगठनों को इसका गंभीर नोटिस लेते हुए आगे आना चाहिए। कोविड केयर सेंटर के प्रबंधों को लेकर डॉक्टर नरेश जिंदल के अलावा और मरीजों ने भी सेहत विभाग पर सवाल खड़े किए गए थे। सेंटर के नकारा प्रबंधों को उजागर करते गंदे बाथरूमों की तस्वीरें, खराब पड़े एसी और मास्क नहीं दिए जाने के मामले को उजागर किया था परंतु डॉक्टर नरेश जिंदल पर इस तरह की कारवाई प्रशासन के रवैये पर सवाल खड़ा कर रही है।
खाने में मक्खी निकलने और चेकअप नहीं करने का लगाया था आरोप
डॉ. नरेश जिंदल द्वारा घाबदां कोविड केयर सेंटर से वीडियों वायरल की गई थी जिसमें डॉक्टर की ओर से कहा गया था कि उसे जो खाना परोसा जा रहा है उसमें से मक्खी निकली है। ऐसे में उसने दूसरा खाना मांगा तो उसे खाना नहीं दिया गया है। नियमों के अनुसार मरीज का बुखार और आॅक्सीजन स्तर चैक करना बेहद जरूरी है परंतु सेंटर में उन्हें कोई चेक नहीं कर रहा है। ऐसे में डॉक्टर की ओर से सीएम से गुहार लगाई गई थी कि कोविड केयर सेंटर का चेक किया जाए। इसके बाद डीसी रामवीर ने सेंटर का दौरा भी किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Aamj25
June 28, 2020 at 05:10AM
No comments:
Post a Comment