तरनतारन के गांव कका कंडियाला में खेतों में धान की फसल की बुआई करते समय एक मजदूर की आसमानी बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान किरनजीत सिंह निवासी गांव कका कंडियाला के रूप में हुई है। गांव के सरपंच गुरविंदर सिंह ने बताया कि करनजीत का परिवार गरीब है।
दोनों पति-पत्नी किसानों के खेतों में मजदूरी का काम करके घर का गुजारा चलाते हैं। सोमवार सुबह दोनों पति-पत्नी खेतों में धान की फसल की बुआई कर रहे थे। इसी दौरान हल्की बारिश में किरनजीत सिंह पर आसमानी बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
मृतक किरणजीत का 10 साल के बेटा है। सरपंच ने कहा कि किरनजीत की मौत के बाद अब घर में कोई भी कमाने वाला नहीं बचा है। उन्होंने तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर से जरूरतमंद परिवार की मदद की अपील की है ताकि वह घर का गुजारा कर सकें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3idUBTc
June 30, 2020 at 04:54AM
No comments:
Post a Comment