पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच द्वारा चलाई गई विशेष मुहिम सोमवार को शहीद आजम भगत सिंह चौक में पहुंची। यहां युवाओं ने भगत सिंह की प्रतिमा के आगे संकल्प लिया कि हम चाइना के सामान का बहिष्कार करेंगे।
मंच के अध्यक्ष किशन लाल शर्मा ने कहा कि भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए हर भारतवासी का कर्तव्य है कि भारतीय सामान खरीदे। तभी भारत आत्मनिर्भर भारत बनेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के जिला अध्यक्ष संजय पराशर ने कहा कि भारतीय लोगों द्वारा देश में बना सामान खरीदना ही सच्ची देशभक्ति है।
हम यह अंदोलन जन-जन तक लेकर जाएंगे। इस दौरान संजय पराशर, बोबिन शर्मा, अजमेर सिंह बादल, सिमरदीप सिंह, गुरदेव सिंह देबी, नवदीप सिंह, गुरमीत सिंह निक्कू, राजेन्द्र शर्मा, राजीव तिवारी, नरेश शर्मा, शिव दुग्गल, राजिंदर सिंह गुग्गा, हनी दादर, कमल ग्रोवर, पुरुषोतम कुमार, जगदीश कौंडल, बीरबल शर्मा, अजीत शर्मा, अमरजीत सिंह बिरदी, जसविंदर सिंह, केशव शर्मा, राघव शर्मा, ललित कुमार, सुदेश कुमार और सन्नी महाजन आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Zptf4d
June 30, 2020 at 05:08AM
No comments:
Post a Comment