Amazon

Saturday, June 27, 2020

बठिंडा थर्मल की दान में मिली जमीन बेचने पर भड़के पावरकॉम कर्मी, सिटी सर्किल हाॅल गेट के बाहर वित्तमंत्री का पुतला फूंका

पावरकॉम के ज्वाइंट फोरम ने शुक्रवार को सिटी सर्किल हाल गेट के बाहर बठिंडा थर्मल प्लांट के पास दान की 1768 एकड़ जमीन बेचने के विरोध में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का पुतला फूंका और रोष प्रदर्शन किया।

पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम के निर्देशों पर सिटी सर्किल के प्रधान मदन लाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बठिंडा थर्मल प्लांट को एक योजना के तहत बंद कर दिया गया है। कर्मचारियों के हजारों परिवारों का भविष्य खतरे में है।

सरकार की सरकार के पास मुलाजिमों को देने के लिए कुछ भी नहीं है। अगर सरकार ने जमीन बेचने का फैसला रद्द न किया तो बेमियादी हड़ताल की जाएंगी। इस दौरान कुलविंदर सिंह, राजकुमार, राजविंदर सिंह, रमेश कुमार, राजेश कुमार, गोपाल मोहन, राजीव कुमार, सरूप सिंह, अमरीक सिंह, हरमिंदर सिंह मौजूद रहे।

पंजाब की दशा सुधारनी है तो मंत्रियों-विधायकों के खर्च पर नकेल कसे सरकार : मनन

ज्वाइंट फोरम ने बठिंडा में दान की बेचने के विरोध में वेरका बिजलीघर के बाहर सरकार के खिलाफ गेट रैली निकाली। यूनियन नेता जसपाल मनन ने कहा कि अब थर्मल प्लांट बंद होने से लोगों को काफी महंगी बिजली मिलेगी।

सरकार की ओर से कर्मचारियों को हर महीने दिए जा रहे 250 रुपए मोबाइल खर्च को बंद करने पर विचार किया जा रहा है। मगर अपने विधायक और मंत्रियों के मोबाइलों पर होने वाले 15-15 हजार रुपए के बिल को कम नहीं किया जा रहा है।

अगर पंजाब की दशा सुधारनी है तो पहले मंत्रियों- विधायकों के खर्च पर नकेल कसी जाए। इस दौरान कुलदीप सिंह उदोके, राजविंदर सिंह दिलबाग सिंह, सरवन सिंह, जगदीश अरोड़ा, गुलशन कुमार, गुरविंदर कौर, कुलवंत सिंह आदि हाजिर रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Powercom worker raging after selling land donated by Bathinda Thermal, burnt effigy of Finance Minister outside City Circle Hall Gate

https://ift.tt/2Vlovvd
June 27, 2020 at 04:57AM

No comments:

Post a Comment