Amazon

Tuesday, June 30, 2020

जिले में कोरोना से दो और मरीजों की मौत, हैडकांस्टेबल सहित 22 नए केस

जिले में कोरोना मरीजों की आंकड़ा बढ़ रहा है। सोमवार को जिले में हैडकांस्टेबल सहित 22 नए मरीज आए, जबकि दो की मौत हो गई। इनमें से एक गुरु नानकदेव अस्पताल और दूसरा निजी अस्पताल में दाखिल था। जिले में अब तक कोरोना के कुल 945 केस आ चुके हैं और 41 लोग जान गवां चुके हैं।

सोमवार को जो 22 नए मरीज आए, उनमें से 18 कम्यूनिटी से आए हैं जबकि 4 मरीजों के संपर्क वाले हैं। जिले के अस्पतालों में 116 मरीज दाखिल है जबकि 48 को होम आईसोलेट किया है।

सोमवार को गुरु नानकदेव अस्पताल में चौक पासियां के सुभाष कुमार (55) की मौत हो गई। एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल शरीफपुरा के दविंदर सिंह (71) ने दम तोड़ दिया। जिले में कोरोनो से दम तोड़ने वालों में 90 फीसदी से ज्यादा मरीज 60 साल से अधिक उम्र के हैं।

सोमवार को पुलिस हैडकांस्टेबल के अलावा ग्रीन एवेन्यू से एक, शिवाला बाग भाईयां से एक, 100 फुटी रोड से एक, बटाला रोड से एक, संधू कॉलोनी से दो, भगतांवाला से एक, सुल्तानविंड रोड से एक, मक्खनविंडी से एक, कटरा जैमल सिंह से एक, वृंदावन गार्ड से एक, तरनतारन रोड से एक, शरीफपुरा से एक, मजीठा रोड से एक, कटरा बग्गियां से एक, बाबा दीप सिंह एवेन्यू से एक, करतार नगर छेहर्टा से एक मरीज आया।

कोरोना वायरस के मरीज के संपर्क में आने वाले तीन छेहर्टा और विजिलेंस ब्यूरो के संपर्क में आने वाला एक मरीज शामिल है।

तरनतारन में 6 नए केस, इनमें डॉक्टर का कंपाउंडर, उसकी मां, पत्नी, बेटी शामिल, 3 ठीक होकर लौटे घर

तरनतारन| तरनतारन में सोमवार को 6 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। इनमें एक डॉक्टर का कपाउंडर, उसकी मां, पत्नी व बेटी के अलावा एक बेकरीवाला शामिल है। काका कंडियाला गांव में भी एक केस सामने आया।

सोमवार को अमृतसर मेडिकल कॉलेज ने तरनतारन के 256 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट जारी की जिनमें से 6 की रिपोर्ट पॉजीटिव और 250 की रिपोर्ट निगेटिव आई। तरनतारन के सिविल सर्जन डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि सोमवार को जो 6 नए मरीज आए, उनमें 3 महिलाएं हैं।

डॉक्टर के 37 वर्षीय कंपाउंडर के अलावा उसकी 64 वर्षीय मां, 32 साल की पत्नी और 14 साल की बेटी को भी कोरोना की पुष्टि हुई है। शहर के जिस बेकरीवाले की रिपोर्ट पॉजीटिव आई, उसकी उम्र 55 साल है।

काका कंडियाल गांव में भी 57 साल के एक शख्स की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इन सभी को तरनतारन सरकारी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

तरनतारन अस्पताल में भर्ती तीन लोगों को रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। इन्हें 7 दिन घर में आइसोलेट रहने को कहा गया है।

सेहत विभाग की टीम को लोग नहीं दे रहे टैस्ट सैंपल

सेहत विभाग की तरफ से शहर के कई इलाकों में सैंपल लिए जा रहे है, लेकिन लोग सहयोग नहीं दे रहे। सहायक सिविल सर्जन डॉ. अमरजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर लोगों से अपील की कि वह सहयोग दे।

लोग अधिक से अधिक सैंपल देंगे तभी कोरोना की चेन तोड़ी जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नई पॉलिसी के अनुसार अब पॉजिटिव मरीजों को उनके घर आइसोलट किया जा सकता है। विभाग की टीमें ऐसे मरीजाें का घर आकर समय-समय पर मुआयना करेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two more deaths from corona in the district, 22 new cases including head constable

https://ift.tt/2BcNbze
June 30, 2020 at 04:29AM

No comments:

Post a Comment