बिजली मुलाजिम एकता मंच पंजाब के बुलावे पर सुंदर नगर डिवीजन के कर्मियों ने मांगों को लेकर डीविजन दफ्तर के आगे गेट रैली की।
फेडरेशन एटक के पूर्व उप प्रधान केवल सिंह ने कहा कि बिजली मुलाजिम एकता मंच की पावरकॉम मैनेजमेंट के साथ मांगों संबंधी 2019 में मीटिंग हुई थी।
मीटिंग में जिन मांगों पर सहमति जताई गई उन्हें मैनेजमेंट द्वारा लागू नहीं किया गया। जिससे पंजाब में रैलियां करने का फैसला किया गया।
इसके बाद वर्क टू रुल के अनुसार काम करने का फैसला किया गया है। अगर फिर भी मानी हुई मांगों को लागू नहीं किया जाता तो 14 जुलाई को पटियाला हेड ऑफिस के आगे धरना देंगे।
इस मौके पर राम आसरा, गुरप्रीत सिंह, सतीश कुमार व करतार सिंह मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/31fVJ2C
June 26, 2020 at 04:19AM
No comments:
Post a Comment