थाना सिटी पुलिस ने रेलवे रोड मस्जिद चौक के पास दड़ा सट्टा लगाने के लिए उकसा रहे एक युवक को काबू किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1575 रुपए, एक गत्ता, पैन और दड़ा-सट्टा की पर्चियां बरामद की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अपराध जमानत योग्य होने के चलते आरोपी की थाने में ही जमानत लेकर रिहा कर दिया गया। थाना सिटी के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ नाकेबंदी कर चेकिंग कर रहे थे।
मुखबिर ने सूचना दी कि साहिल पुत्र किशन लाल निवासी मोहल्ला मलकाना रेलवे स्टेशन रोड पर लोगों को दड़ा सट्टा लगाने के लिए उकसा रहा है और कह रहा है कि 10 रुपए लगाओ, 100 रुपए पाओ। नंबर न आने पर पैसे वापस नहीं किए जाएंगे। पुलिस ने तुरंत उक्त जगह पर रेड की तो आरोपी को काबू कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2ZeMltG
June 27, 2020 at 04:40AM
No comments:
Post a Comment