Amazon

Friday, June 26, 2020

स्मार्ट सिटी में 111 एकड़ में सिटी का सबसे पड़ा पार्क चौगिट्टी में बनेगा, पावरकॉम ने हैंडओवर की जमीन

सिटी का सबसे बड़ा पार्क सेंट्रल हलके के चौगिट्टी इलाके में बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। पावरकॉम ने करीब 111 एकड़ जमीन स्मार्ट सिटी कंपनी को हैंडओवर कर दी है, जहां पार्क और ग्रीन एरिया डेवलप करने का प्लान स्मार्ट सिटी कंपनी बनाएगी। हालांकि इस जमीन पर झुग्गी-झोपड़ी के साथ स्थायी बने कब्जे को लेकर समस्या है। प्रोजेक्ट फाइनल होने से पहले कब्जे खाली कराने बड़ी चुनौती है।

इसी कड़ी में वीरवार को सेंट्रल हलका के एमएलए राजिंदर बेरी ने पार्क की प्रस्तावित साइट का स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट मैनेजर और कंसल्टेंट टीम के साथ निरीक्षण किया। एमएलए ने बताया कि पॉवरकाम ने पार्क और ग्रीन एरिया डेवलप करने के लिए जमीन हैंडओवर कर दी है।

हाल ही में एसडीएम ने जमीन का कब्जा लेने का ऑर्डर भी जारी कर दिया है, लेकिन इससे पहले मौके पर हो रखे कब्जे को खाली कराने की समस्या आन खड़ी हुई है। इसको लेकर प्रशासन और पॉवरकाम से तालमेल कर जल्द ही कब्जा खाली कराएगा, क्योंकि स्मार्ट सिटी को जो खाली जमीन सौंपा जाएगी उसी को लेकर वो पार्क की प्लानिंग करेगा। प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर लागत तय करेगी, फिर स्मार्ट सिटी कंपनी सरकार को प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेजकर मंजूरी लेने के बाद टेंडर का प्रोसेस शुरू करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
111 acres in the smart city, the city's largest park will be built in Chowgitti, Powercom handover land

https://ift.tt/2B1N8WT
June 26, 2020 at 05:04AM

No comments:

Post a Comment