स्थानीय रेलवे रोड के समीप स्थित स्टेट बैंक के समीप एक युवती से बाइक सवार लुटेरों ने चेन झपट ली। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए तथा पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एसएचओ हरप्रीत सिंह देहल ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों के हुलिए को जानने की कोशिश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रेलवे रोड पर एक करियाना दुकान पर काम करने वाली मोहल्ला सागर गेट निवासी युवती शनिवार शाम करीब 5 बजे लॉकडाउन डाऊन होने के बाद वापस घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान जब वह स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा के पास पहुंची तो दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरे अचानक उसके पास आए तथा उसके गले में चेन को झपटकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएचओ हरप्रीत सिंह देहल मौके पर पहुंचे और उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों के हुलिए के बारे में जानकारी अर्जित की। मामले को वैरीफाई किया जा रहा है तथा सीसीटीवी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Aamj25
June 28, 2020 at 05:03AM
No comments:
Post a Comment