अमृतसर में हर दिन कोरोना से नई मौत और बढ़ रहे मरीजों के आंकड़े चिंता की बात है। लोग डरे हुए हैं यह बात वीकेंड लॉकडाउन में रविवार को कर्मो ड्योढ़ी बाजार, कटड़ा जैमल सिंह व शास्त्री मार्केट की ओर जाने वाले रास्तों पर पसरा सन्नाटा बयां कर रहा है।
अमृतसर-
वीकेंड लॉकडाउन के तहत रविवार को शहर की तमाम मार्केट बंद रही। इस दौरान सिर्फ इसेंशियल गुड्स के अलावा कोई भी दुकान नहीं खुली। पुलिस प्रशासन की सख्ती साफ नजर आई।
बेवजह घर से बाहर निकले लोगों के चालान भी काटे गए। प्रशासन ने लॉकडाउन में सिर्फ इमरजेंसी कामों के लिए ही बाहर निकलने की इजाजत दी हुई थी। वॉल्ड सिटी के साथ ही बाहरी हिस्से में भी सारी मार्केट्स बंद रही।
बता दें कि 27 जून शनिवार को जिला प्रशासन ने ढील देते हुए सुबह 7:00 बजे से 5:00 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दी थी। इससे पहले शनिवार-रविवार को दुकानोंबंद रखने के आदेश थे। सोमवार से रोजमर्रा की तरह सुबह 7:00 से शाम 6बजे तक मार्केट्स खुलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3ibAo0s
June 29, 2020 at 04:59AM
No comments:
Post a Comment