Amazon

Saturday, June 27, 2020

युवक सेवाएं विभाग ने सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल में मनाया नशा विरोधी दिवस

युवक सेवाएं विभाग की ओर से सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल तलवाड़ा में वेबिनार के जरिए मिशन फतेह के तहत जिला स्तरीय नशाखोरी व तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया। वेबिनार में मुख्य वक्ता स्कूल के प्रिंसिपल देसराज शर्मा और युवक सेवाएं विभाग के सहायक डायरेक्टर प्रीत कोहली ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

वेबिनार में 100 लोगों ने भाग लिया। प्रिंसिपल देसराज शर्मा ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए जागरुकता व सावधानियां अपनाएं।

वेबिनार के दूसरे सत्र में प्रीत कोहली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें नशे का विरोध करना है, उन्होंने सभी को कोवा एप डाउनलोड करने व मिशन फतेह के अंतर्गत कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हिस्सा लेने को प्रेरित किया। इस दौरान विभाग से जुड़े राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयां, रेड रिबन क्लबों की ओर से अपने-अपने वालंटियरों से ऑनलाइन नशा विरोधी पोस्टर भी बनवाए व शपथ दिलाई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बच्चों की ओर से बनाए गए नशे विरोधी पोस्टर।

https://ift.tt/2YD1XYY
June 27, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment