Amazon

Tuesday, June 30, 2020

तय जगह पर ही धरने, ई-मेल से भेजें शिकायतें : ढिल्लों

जिला प्रशासन ने कोरोना महामारी के कारण कहीं भी भीड़ एकजुट करके सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का उल्लंघन नहीं करने की हिदायतें जारी की है। मगर इसके बाद भी आलम यह है कि लोग डीसी दफ्तर में ही सैकड़ों की संख्या में एकजुट होकर नियमों-कानूनों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

जिस डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने निर्देश जारी किया है कि कोरोना महामारी अधिनियम 2020 के तहत कार्यालय के बाहर भीड़ जुटाकर धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा।

यदि किसी को धरना देना हो तो वह प्रशासन द्वारा पूर्व में निर्धारित जगह रणजीत एवेन्यू, न्यू अमृतसर (शहरी क्षेत्र) और ग्रामीण इलाकों के लिए दाना मंडी अजनाला, दाना मंडी मजीठा और दाना मंडी सठियाला में जाएंगे।

यहां भी धरना-प्रदर्शन के दौरान लोग भीड़ नहीं जुटाएंगे, जिससे सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कोई शिकायत या आवेदन लेना हो तो एक ही व्यक्ति को कार्यालय में प्रवेश को की अनुमति होगी।

विशेष परिस्थितियों में यदि कोई दिव्यांग, बुजुर्ग या गर्भवती महिला है तो अपने किसी एक सहयोगी के साथ अंदर जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की जरूरी या इमरजेंसी सेवा के लिए हेल्पलाइन (0183-2500398), (2500598, 2500698) और ई-मेल आईडी (dcofficehelpdeskasr@gmail.com) पर संपर्क किया जा सकता है।

हेल्पलाइन नंबर पर 24 घंटे सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा (dc.asr@punjab.gov.in) पर भी मेल कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों

https://ift.tt/2Aflk0J
June 30, 2020 at 05:02AM

No comments:

Post a Comment